पटना में दिखेगा अद्भुत नजारा, आस्था का महासंगम, 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Jagannath Rath Yatra 2026: पटना में दिखेगा अद्भुत नजारा, आस्था का महासंगम, 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा. आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Patna Jagannath Rath Yatra 2026:
पटना में 16 जुलाई (गुरुवार) को इस्कॉन मंदिर की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे अत्याधुनिक हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे. यह आयोजन राजधानी के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

इस्कॉन मंदिर से होगी यात्रा की शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार रथ यात्रा दोपहर 3 बजे बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होगी. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा.

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा

रथ यात्रा का संभावित मार्ग तारामंडल, पटना हाईकोर्ट, बिहार म्यूजियम, पटना विमेंस कॉलेज, इनकम टैक्स गोलंबर, कोतवाली और डाकबंगला चौराहा होते हुए शाम लगभग 7 बजे पुनः इस्कॉन मंदिर पहुंचेगा. पूरे शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

ओडिशा के कारीगरों ने तैयार किया भव्य रथ

मुख्य रथ को विशेष रूप से ओडिशा के कारीगरों ने तैयार किया है. इसका रंग संयोजन पुरी की प्रसिद्ध रथ यात्रा की तरह लाल और पीला रखा गया है. रथ के चक्कों पर शंख, गदा और पद्म के आकर्षक डिजाइन बनाए गए हैं, जबकि शीर्ष पर स्थापित गदा मायापुर से मंगाई गई है.

फूलों से होगी भव्य सजावट

रथ को गुलाब, गेंदा, ऑर्किड और गुलदाउदी जैसे विभिन्न फूलों से सजाया जाएगा. इन फूलों को बेंगलुरु, कोलकाता और थाईलैंड से मंगाया जा रहा है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाएगी और विभिन्न स्थानों पर महाआरती का आयोजन होगा.

महाप्रसाद और सामुदायिक भोज की व्यवस्था

आयोजन समिति के अनुसार यात्रा के दौरान और समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और सामुदायिक भोज की व्यवस्था की जाएगी. यह आयोजन भक्तिमय वातावरण के साथ सम्पन्न होगा और हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

ALSO READ: बिहार बनेगा निवेश का नया केंद्र, पीयूष गोयल से प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन