हाजीपुर में मुहर्रम पर डीजे को लेकर सख्ती, दो डीजे सेट किए जब्त, कई डीजे संचालकों को नोटिस

Updated:
विज्ञापन

Hajipur Muharram 2026: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने दो डीजे सेट जब्त किए. जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Hajipur Muharram 2026: (विनय पटेल) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बेलसर थाना पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न डीजे संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ पुलिस ने दो डीजे सेट जब्त किए हैं. जब्त किए गए डीजे स्थानीय टेंट संचालकों के बताए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप

बेलसर थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों और विभिन्न अखाड़ा समितियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मुहर्रम जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. सभी अखाड़ा समितियों और आयोजकों को इसका पालन करना होगा.

डीजे मिलने पर तत्काल होगी जब्ती

थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी भी अखाड़ा समिति द्वारा जुलूस में डीजे का प्रयोग किए जाने की सूचना मिलती है या जांच के दौरान इसकी पुष्टि होती है, तो संबंधित डीजे को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा. प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा.

लाइसेंस रद्द करने के साथ दर्ज होगी एफआईआर

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अखाड़ों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. इसके अलावा लाइसेंसधारी, आयोजक और संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

पुलिस प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, डीजे संचालकों और आयोजकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध किया गया है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन