बीएनएमयू में शुरू हुआ इंटर्नशिप, छात्रों को प्लेसमेंट में मिलेगी मदद

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

बीएनएमयू में शुरू हुआ इंटर्नशिप, छात्रों को प्लेसमेंट में मिलेगी मदद

विज्ञापन

लक्ष्मीनाथ कॉलेज में तीन सत्रों में हुआ इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के लक्ष्मीनाथ कॉलेज, बनगांव में फिफ्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए 4 क्रेडिट आधारित इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम तीन अलग-अलग सत्रों में संपन्न हुआ. इसका आयोजन महाविद्यालय परिसर में सेल्फकोड एकेडमी के सहयोग से किया गया. इसमें कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा अनिवार्य 4 क्रेडिट इंटर्नशिप की प्रक्रिया, उसके महत्व व व्यावहारिक उपयोगिता से अवगत कराना था. वक्ताओं ने कहा कि इंटर्नशिप केवल शैक्षणिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि रोजगार, कौशल विकास व करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पहले सत्र में सीबीसीएस प्रणाली के तहत इंटर्नशिप की अनिवार्यता, विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश व संबंधित नियमों की जानकारी दी गयी. दूसरे सत्र में स्किल डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, टीम वर्क व प्रोफेशनल बिहेवियर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. वहीं तीसरे सत्र में ट्रेनिंग, रोजगार व करियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने के तरीके बताये गये. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इंटर्नशिप प्रक्रिया समझायी गयी. साथ ही पंजीकरण व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गयी. छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. मौके पर प्राचार्य प्रो लोकेश चंद खाँ, नोडल पदाधिकारी प्रो प्रकाश चंद्र खाँ, जय शंकर ठाकुर, रोहित व राहुल उपस्थित थे. शिक्षक प्रतिनिधियों में सुबोध कुमार मिश्रा, संतोष कुमार झा, मोहन कुमार झा व नवेश खाँ शामिल रहे. सेल्फकोड एकेडमी की ओर से अभिषेक कुमार मिश्रा, संदीप झा, प्रशांत मिश्रा, विकास झा व पप्पू कुमार ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी. महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता व रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन