बालिका वर्ग में स्माइल सेंटर मधेपुरा ने मारी बाजी

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

बालिका वर्ग में स्माइल सेंटर मधेपुरा ने मारी बाजी

विज्ञापन

जिला स्थापना दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन मधेपुरा. जिला स्थापना दिवस पर बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह कला संस्कृति पदाधिकारी अमरपाली कुमारी ने किया. कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक सह संयोजक जिला कबड्डी संघ अरुण कुमार ने किया. संयोजक ने बताया कि बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, वॉलीबॉल बालिका प्रतियोगिता आयोजित किया गया. कबड्डी बालक वर्ग में स्माल सेंट मधेपुरा ने 26 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि माया विधा निकेतन ने 18 अंक प्राप्त उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में स्माइल सेंटर मधेपुरा ने 32 अंक प्राप्त कर विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतापुर उपविजेता रही. वॉलीबॉल बालिका वर्ग में शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय विद्यालय ने विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम उपविजेता रही. कार्यक्रम के निर्णायक की भूमिका में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार,शिक्षक विमल कुमार भारती, प्रदीप कुमार सिंह,गौरी शंकर कुमार, अमित आनंद, आनंद कुमार,राकेश कुमार, राहुल कुमार, लुसी कुमारी, दीपक प्रकाश रंजन, सौरभ कुमार सुगंध कुमार अंकित कुमार अमित कुमार, रत्नेश कुमार विनय कुमार ने अग्रणी भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन