चंदनपट्टी मामले में अल्पसंख्यक आयोग को भेजा पत्र

Published at :12 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
चंदनपट्टी मामले में अल्पसंख्यक आयोग को भेजा पत्र

– मुसलिम दलित महादलित मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाया सवाल- अल्पसंख्यक छात्रों को स्कूल से भगाये जाने के मामले में बीडीओ और बीइओ पर कार्रवाई की मांग की प्रतिनिधि, मधेपुरागम्हरिया प्रखंड के औराही एकपरहा पंचायत के चंदनपट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय में विगत तीन फरवरी को हुई घटना के मामले में मंगलवार को भले […]

विज्ञापन

– मुसलिम दलित महादलित मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाया सवाल- अल्पसंख्यक छात्रों को स्कूल से भगाये जाने के मामले में बीडीओ और बीइओ पर कार्रवाई की मांग की प्रतिनिधि, मधेपुरागम्हरिया प्रखंड के औराही एकपरहा पंचायत के चंदनपट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय में विगत तीन फरवरी को हुई घटना के मामले में मंगलवार को भले ही अधिकारियों के दल ने मामले के निबटारे का प्रयास किया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा हो गया है. इस मामले में ऑल इंडिया मुसलिम दलित महादलित मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर अली ने भी अधिकारियों द्वारा इस मामले को दबाये रखने के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. उन्होंने इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग पटना को पत्र भी लिखा है. उन्होंने इस पूरे मामले में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए गुरुवार को कहा कि जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की मौजूदगी में छात्रों को विद्यालय से भगाया गया तो, आखिर किसके दबाव में बीइओ एक सप्ताह तक चुप्पी साधे रहे. उनकी चुप्पी कायम ही रहती अगर समय पर प्रभात खबर ने मामले का खुलासा नहीं किया होता. और तो और पीडि़त अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जिला पदाधिकारी के नाम आवेदन बीडीओ को सौंपा तो बीडीओ भी आवेदन को ठंडे बस्ते में डाल दिया. इस मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देना भी जरूरी नहीं समझा. ज्ञात हो कि प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद जब आला प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली. असगर अली ने जिला पदाधिकारी से अविलंब गम्हरिया बीडीओ और बीइओ सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन