बीएनएमयू में होगा उन्नत बीज का उत्पादन

खुशखबरी: बीएसएस कॉलेज सुपौल व एमएलटी कॉलेज सहरसा में प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला होगी स्थापित रवि कुमार संत, मधेपुरा : अब वह दिन दूर नहीं जब कृषि विवि सबौर की तरह भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में प्रयोगशाला स्थापित कर विभिन्न पौधों को विकसित करने के लिए प्रयोग किया जायेगा, बल्कि उन्नत नस्ल के बीज का […]
खुशखबरी: बीएसएस कॉलेज सुपौल व एमएलटी कॉलेज सहरसा में प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला होगी स्थापित
रवि कुमार संत, मधेपुरा : अब वह दिन दूर नहीं जब कृषि विवि सबौर की तरह भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में प्रयोगशाला स्थापित कर विभिन्न पौधों को विकसित करने के लिए प्रयोग किया जायेगा, बल्कि उन्नत नस्ल के बीज का भी उत्पादन किया जायेगा.
विवि में इस योजना की रूप रेखा तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो कुछ ही माह में इसे स्वीकृत कर विवि में इसकी आधारभूत संरचना को लेकर कार्य भी शुरू हो जायेगा.
मील का पत्थर साबित
होगी प्रयोगशाला
प्रयोगशाला स्थापित होने से कोसी क्षेत्र के किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा. प्रयोगशाला के माध्यम से मोहगनी, बांस सहित विभिन्न पौधों का बीज तैयार किया जायेगा. इससे भविष्य में इस इलाके के किसानों के लिए यह प्रयोगशाला मील का पत्थर साबित होगी. वहीं वनस्पति शास्त्र के छात्रों को यह प्रयोगशाला रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगी.
इसके अलावा वातावरण की शुद्धता के लिए भी प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला सहायक साबित होगा.
विवि अंतर्गत बीएसएस कॉलेज सुपौल व एमएलटी कॉलेज सहरसा में प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना को लेकर कुलपति डॉ बिनोद कुमार लगातार प्रयासरत हैं.
शैक्षणिक उन्नयन की और अग्रसर है बीएनएमयू
कुलानुशासक डॉ बीएन विवेका ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विवि शैक्षणिक उन्नयन की ओर अग्रसर है. कुलपति डॉ बिनोद कुमार के प्रयास से बीएन मंडल विवि शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. इनके नेतृत्व में विवि शैक्षणिक ऊंचाई को प्राप्त करेगा.इस सराहनीय प्रयास को लेकर विवि के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ नवीन कुमार, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ललितेश्वर मिश्र, टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एचएलएस जाैहरी, पीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी यादव, मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ परमानंद यादव, डॉ जवाहर पासवान, डॉ सत्यजीत यादव, आरती सिंह ने कुलपति डॉ बिनोद कुमार को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










