235 लीटर विदेशी शराब बरामद

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 29 Sep 2025 10:10 PM

विज्ञापन

235 लीटर विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

जीतापुर .

भर्राही थाने की पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की. सोमवार को पुलिस ने मुरलीगंज की ओर आ रही कार का पीछा किया. धुरगांव वार्ड-10 के पास पहुंचने पर पुलिस को देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने बताया कि जब्त कार से 235.35 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. भर्राही थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन