बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल

Published at :16 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल

सिंहेश्वर. स्थानीय राम जानकी ठाकुरबाड़ी में प्रखंड लोक जनशक्ति पाटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ डब्लू भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संगठन के मजबूती पर बल दिया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा. उन्होंने […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर. स्थानीय राम जानकी ठाकुरबाड़ी में प्रखंड लोक जनशक्ति पाटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ डब्लू भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संगठन के मजबूती पर बल दिया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर प्रत्येक पंचायत में सौ-सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. इस दौरान बैठक को किसान सेल के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महिला सेल के जिला अध्यक्ष आरती कुमार, दिलीप कुमार भगत, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पासवान, ललन पासवान, किसान सेल के आशिष कुमार, गौतम कुमार, विशाल कुमार ने संबोधित किया. मौके पर सोनू कुमार, महेश कुमार, संतोष कुमार, शास्त्री कुमार, घनश्याम कुमार, अनिल, मदन, ददन, सुनील, टुनटुन, मोहित, रियाज अख्तर, मनीष, संजय, पंकज एवं संतोष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन