प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

Published at :15 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि थाना कांड संख्या 92/14 के प्राथमिकी अभियुक्त देवन राम को उनके आवास से रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मामले के अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी. गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने दी. इंदिरा […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि थाना कांड संख्या 92/14 के प्राथमिकी अभियुक्त देवन राम को उनके आवास से रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मामले के अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी. गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने दी. इंदिरा आवास का लिया जा रहा आवेदनग्वालपाड़ा. पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड परिसर ग्वालपाड़ा में इंदिरा आवास योजना के द्वितीय किस्त के भुगतान के लिए पंचायत वार अलग-अलग टेबुल लगा कर लाभुकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंचायत के पंचायत सचिव के माध्यम से लाभुकों के द्वारा आवेदन दाखिल किया जा रहा है. दाखिल आवेदनों की जांचोपरात 15 दिन के अंदर उन लाभुकों को जिनके द्वारा सभी सरकारी नियमों का पालन किया होगा. उन्हें द्वितीय किस्त का भुगतान किया जायेगा. मौके पर पंचायत सचिव इंदिरा आवास सहायक मुखिया मिथिलेश कुमार मिट्ठू, रुणा देवी, शंकर पासवान, विद्यानंद महतो, जाहीदा खातून एवं अन्य मुखिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन