कब शुरू होगा पीएचसी में जेनरिक स्टोर

फोटो – – जेनरिक 08कैप्शन – आलमनगर पीएचसी परिसर में निर्मित जेनरिक दवा स्टोर के नाम पर निर्मित पीएचसी का स्टोर रूम बन गया.प्रतिनिधि, आलमनगरबिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगांे को बेहतर व आसान एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर सहित पूरे जिले […]
फोटो – – जेनरिक 08कैप्शन – आलमनगर पीएचसी परिसर में निर्मित जेनरिक दवा स्टोर के नाम पर निर्मित पीएचसी का स्टोर रूम बन गया.प्रतिनिधि, आलमनगरबिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगांे को बेहतर व आसान एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर सहित पूरे जिले के पीएचसी में मुफ्त सरकारी दवाई के अतिरिक्त जेनरिक दवाई की बिक्री के लिए स्टॉल नुमा सुसज्जित भवन वर्ष 2009 में निर्मित किया गया. सदर अस्पताल में भी इस भवन का निर्माण किया गया. इसे विशेष रूप से डिजाइन तथा विशेष मैटेरीयल से बनाया गया था. परंतु पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद गरीबों के हित में सस्ती जेनरिक दवाई तो नहीं मिल पा रही है परंतु यह कई पीएचसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टोर रूम अवश्य बन कर रह गया हैं. लाखों की लागत से बनी भवन में दवाई के बेहतर रखरखाव का भी इंतजाम है. परंतु अभी तक सस्ती दवाई मिलना नहीं शुरू हो पायी है. पीएचसी में अन्य स्थानों पर कुछ दवाओं के लिए लोगों को बाहरी दुकानों का सहारा लेना ही पड़ता है क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र पर तो समय पर चिकित्सक मिल जाते हैं पर सभी दवाई उपलब्ध नहीं हो पाती है. ऐसी स्थति में मरीजों को परेशानी की हालत में सदर अस्पताल मधेपुरा भेजना पड़ जाता है.वर्जनराज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इस सिलसिले में कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है. – इमरान, डीपीएम, सदर अस्पताल, मधेपुरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










