फरजी डॉक्टर दंपती के क्लिनिक की हुई जांच

Published at :13 Dec 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
फरजी डॉक्टर दंपती के क्लिनिक की हुई जांच

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजजिला पदाधिकारी के आदेश पर शनिवार को स्थानीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके सिन्हा के द्वारा फरजी चिकित्सक डॉ ललन कुमार यादव-डॉ पूनम यादव के निजी क्लिनिक की जांच की गयी. इस दौरान क्लिनिक बंद पाया गया. डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आदेश दिया था कि फरजी चिकित्सक डॉ ललन कुमार […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजजिला पदाधिकारी के आदेश पर शनिवार को स्थानीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके सिन्हा के द्वारा फरजी चिकित्सक डॉ ललन कुमार यादव-डॉ पूनम यादव के निजी क्लिनिक की जांच की गयी. इस दौरान क्लिनिक बंद पाया गया. डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आदेश दिया था कि फरजी चिकित्सक डॉ ललन कुमार यादव व डॉ पूनम यादव द्वारा उदाकिशुनगंज में निजी क्लनिक चला कर रोगियों का उपचार किया जा रहा है. इस पर रोग लगनी चाहिए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने जांच में पाया कि क्लनिक बंद था और दंपति दोनों फरजी डॉक्टर भी उपस्थित नहीं थे. उन्होंने कहा कि इस जिले के किसी भी स्थान पर क्लनिक नहीं चलावें अन्यथा विधि सम्मत उनके विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जायेगी. डॉ सिन्हा ने कहा कि जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी समर्पित की जा रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन