भूमि विवद में वृद्ध की हत्या

Published at :13 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवद में वृद्ध की हत्या

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल के चौसा थाना अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के खलीफा टोला के धीरेन मंडल और सुरेश मंडल के बीच भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी धीरेन मंडल की मौत शनिवार को उपचार के दौरान हो गयी. थानाध्यक्ष एनडी निराला ने बताया कि भूमि विवाद […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल के चौसा थाना अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के खलीफा टोला के धीरेन मंडल और सुरेश मंडल के बीच भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी धीरेन मंडल की मौत शनिवार को उपचार के दौरान हो गयी. थानाध्यक्ष एनडी निराला ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को मारपीट की घटना घटी थी. इसमें तेज हथियार से गंभीर रूप से जख्मी 55 वर्षीय धीरेन मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, लेकिन धीरेन मंडल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान धीरेन मंडल की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अब मामला हत्या में परिणत कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन