ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल सुरेंद्र की मौत

शंकरपुर. शंकरपुर प्रखंड के जिरवा में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल हुए 40 वर्षीय गल्ला व्यवसायी झरकाहा निवासी सुरेंद्र यादव की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा छा गया है. गौरतलब है कि मंगलवार […]
शंकरपुर. शंकरपुर प्रखंड के जिरवा में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल हुए 40 वर्षीय गल्ला व्यवसायी झरकाहा निवासी सुरेंद्र यादव की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा छा गया है. गौरतलब है कि मंगलवार की शाम सिंहेश्वर से शंकरपुर जानेवाली मुख्य मार्ग पर जिरवा के समीप गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो व्यक्ति जख्मी हो गये थे. सुरेंद्र यादव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था. झरकाहा निवासी सुरेंद्र यादव अपना समान बेच कर सिंहेश्वर से वापस घर लौट रहे थे. गांव वालों ने बताया कि सुरेंद्र स्वभाव से मिलनसार थे. उनके तीन बच्चे और पत्नी को लेकर सबके मन में यही चिंता थी कि अब उनकी जिंदगी कैसे कटेगी. देर शाम तक सुरेंद्र के शव को गांव नहीं लाया जा सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










