जमीन विवाद में युवक को तलवार से काट डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2014 2:05 PM (IST)
विज्ञापन

पुरैनी (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव के वार्ड नंबर चार निवासी भोला मेहता के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मेहता की जमीन विवाद में गरदन पर धारदार तलवार से वार कर हत्या कर दी. गांव के ही दूसरे पक्ष चंदेश्वरी मेहता एवं उनके परिवार के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मुकेश […]
विज्ञापन
पुरैनी (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव के वार्ड नंबर चार निवासी भोला मेहता के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मेहता की जमीन विवाद में गरदन पर धारदार तलवार से वार कर हत्या कर दी. गांव के ही दूसरे पक्ष चंदेश्वरी मेहता एवं उनके परिवार के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मुकेश मेहता की हत्या करने के बाद उसके घर में भी आग लगा दी.
अपराधियों के भय से ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबके रहे. किसी ने भी आग बुझाने तक की हिम्मत नहीं की. मामले की खबर पाकर पुरैनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गये. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है. ज्ञात हो कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग वहां पहुंचे, तो देखा पीड़ित का घर जल रहा था. पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था. कोई भी ग्रामीण अपराधियों के भय से घर से नहीं निकल रहे थे. बाद में हम लोगों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया. आगे मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










