संपर्क यात्रा को बनाया जायेगा सफल

सिंहेश्वर (मधेपुरा). स्थानीय रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार को प्रखंड युवा जनता दल यू की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष कुमार मल्लिक ने की. बैठक का संचालन युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन द्वारा किया गया. बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा […]
सिंहेश्वर (मधेपुरा). स्थानीय रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार को प्रखंड युवा जनता दल यू की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष कुमार मल्लिक ने की. बैठक का संचालन युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन द्वारा किया गया. बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल के प्रभारी संजीव कुमार एवं प्रदेश महासचिव सह प्रमंडलीय प्रवक्ता प्रभात कुमार रंजन झा उपस्थित थे. मौके पर जिला युवा महा सचिव राजीव कुमार बबलू, प्रखंड युवा सचिव धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










