दो दिवसीय वीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Published at :09 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय वीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मधेपुरा. आदर्श लोक शिक्षा केंद्र मध्य विद्यालय साहूगढ़ एक, दो एवं बराही पंचायत में दो दिवसीय गैर आवासीय वीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी एवं मुखिया मुन्नी देवी, सरपंच मंजु देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिप सदस्या ने कहा कि निरक्षरता समाज के लिए […]

विज्ञापन

मधेपुरा. आदर्श लोक शिक्षा केंद्र मध्य विद्यालय साहूगढ़ एक, दो एवं बराही पंचायत में दो दिवसीय गैर आवासीय वीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी एवं मुखिया मुन्नी देवी, सरपंच मंजु देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिप सदस्या ने कहा कि निरक्षरता समाज के लिए कलंक है. इस दूर करने में सभी लोगों कि जिम्मेदारी है. मौके पर मुखिया ने कहा कि विकास तब ही संभव है जब निरक्षरता दूर होगी. जिला सचिव साक्षरता जानेश्वर शर्मा ने कहा कि पढ़ाने में दक्ष वीटी होने की जरूरत है. ज्ञान का दान बड़ा दान होता है. मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, पंसस नीरज कुमार, समाज सेवी उमेश यादव, उप मुखिया संजय यादव, वेदानंद शर्मा, राम सेवक यादव, विभा देवी, वीणा देवी, किशोर कुमार, सचेंद्र कुमार, सजय न यादव, अंजु, पूजा, मधु आदि उपस्थित थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन