लालू यादव की पार्टी RJD के पूर्व MLA संजय यादव का ‘कंस’ अवतार, सोशल मीडिया पर तसवीर वायरल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Feb 2021 7:40 PM
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राजद के पूर्व विधायक संजय यादव (Ex MLA Sanjay Yadav) कंस अवतार में दिखने वाले हैं. उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि भोजपुरी फिल्म ‘जय मां विंध्यवासिनी’ (Jai Maa Vindhyavasini) में संजय यादव गेस्ट अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं.
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राजद के पूर्व विधायक संजय यादव (Ex MLA Sanjay Yadav) कंस अवतार में दिखने वाले हैं. उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि भोजपुरी फिल्म ‘जय मां विंध्यवासिनी’ (Jai Maa Vindhyavasini) में संजय यादव गेस्ट अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं. संजय यादव के अलावा गुंजन पंत भी फिल्म में नजर आएंगे.
Also Read: आम्रपाली दुबे की जगह अक्षरा सिंह से दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोमांस? वायरल फोटो देखकर फैंस हैरान
फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में दिखने वाले संजय यादव के बारे में कहा जा रहा है वो कंस की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. वहीं, संजय यादव फिल्म से जुड़कर काफी खुश हैं. उनका कहना है कि ‘जय मां विंध्यवासिनी’ सिर्फ फिल्म नहीं है. यह फिल्म हमारी संस्कृति की पहचान है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा. उन्होंने लोगों से फिल्म को देखने की अपील की है.
Also Read: छोटे पर्दे पर रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ दिखेंगी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, TV शो का प्रोमो रिलीज
बिहार के काराकाट विधानसभा सीट से संजय यादव राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है. दूसरे लोकेशन्स पर भी सीन्स फिल्माए गए हैं. फिल्म में गुंजन पंत मां विंध्यवासिनी के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में मां विंध्यवासिनी के हर रूप को दिखाया जाएगा. फिल्म के डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू और प्रोड्यूसर जय सिंह हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










