गाना ‘लगता हरदिया’ में छलका रितेश पांडे का दर्द, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Updated:
विज्ञापन

लगता हरदिया न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lagata Haradiya New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘लगता हरदिया’ प्यार और जुदाई की इमोशनल कहानी लेकर आया है. वीडियो में उज्ज्वला यादव की हल्दी की रस्म और रितेश पांडे के दर्द भरे भाव दर्शकों का दिल छू रहे हैं.

विज्ञापन

Lagata Haradiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे एक बार फिर अपने फैंस के लिए दिल को छू लेने वाला गाना ‘लगता हरदिया’ लेकर आए हैं. इस गाने को Ivy भोजपुरी बवाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वहीं वीडियो में रितेश के साथ उज्ज्वला यादव की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिल रही है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने के बोल मुन्ना मोहित ने लिखे हैं, जबकि संगीत आनंद विश्वकर्मा ने तैयार किया है.

विज्ञापन

रितेश की आंखों में दिखा बिछड़ने का दर्द

गाने की सीन में दिखाया गया है कि रितेश पांडे को पता चलता है कि उनकी ऑनस्क्रीन प्रेमिका उज्ज्वला यादव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. यह खबर सुनकर वह हैरान रह जाते हैं और उन्हें देखने पहुंचते हैं. वहां पहुंचकर वह देखते हैं कि उज्ज्वला की हल्दी की रस्म चल रही है और पूरा माहौल शादी के रंग में रंगा हुआ है. उज्ज्वला को दुल्हन बनने की तैयारी करते देख रितेश पांडे खुद को संभाल नहीं पाते. उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते नजर आते हैं. वीडियो में उनके चेहरे के भाव इस दर्द को और गहराई से महसूस कराते हैं. गाने के बोल और संगीत इस इमोशनल माहौल को और भी खास बना देते हैं.

उज्ज्वला यादव खूबसूरती ने जीता दिल

वीडियो में उज्ज्वला यादव बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. शादी की रस्मों के बीच उनका सादगी भरा लुक और शानदार एक्सप्रेशन गाने की कहानी में जान डाल देते हैं. वहीं रितेश पांडे और उज्ज्वला यादव की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘हमरे देन ह’ में मनीषा मिश्रा का चला जादू, वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola