विद्युत तार के संपर्क में आने से विवाहिता की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 7:33 PM
शाहनगर गांव में अचानक 440 वोल्ट बिजली की तार में लगा घरेलू तार शरीर पर गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गयी.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत पंचायत नंदनामा के शाहनगर गांव में अचानक 440 वोल्ट बिजली की तार में लगा घरेलू तार शरीर पर गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गयी. बता दें कि शाहनगर गांव निवासी रामदेव यादव की 19 वर्षीय पुत्री रेणु देवी जिसका शादी अभी से दो माह पूर्व बड़े ही धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज में दोनों परिवार की सहमति से तारपंजना गांव में हुई थी कि अचानक इस तरह की घटना घटित होने से दोनों गांव के परिवार जहां सदमे में है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. ग्रामीण रामावतार यादव, राज किशोर कुमार, मनीष कुमार, धनंजय कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि अचानक विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से रेणु देवी की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना के एसआई सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे मामले की जांच पड़ताल की. इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि 440 वोल्ट बिजली की तार में लगा घरेलू तार के अचानक टूट कर शरीर पर गिर जाने से महिला की मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










