सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

महेशलेटा बहियार के पास सड़क पार करने के समय एक अज्ञात वाहन की चपेट आने से पातो देवी की बुरी तरह घायल हो गयी,

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के महेशलेटा बहियार के पास शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार इटहरी गांव निवासी सुशील यादव 40 वर्षीय पत्नी पातो देवी खेत से कार्य कर अपना घर लौट रही थीं कि अचानक महेशलेटा बहियार के पास सड़क पार करने के समय एक अज्ञात वाहन की चपेट आने से पातो देवी की बुरी तरह घायल हो गयी, घायलावस्था में उन्हें परिजनों द्वारा में हॉपिटल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में दम तोड दिया. मौत की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध मे किऊल थानाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना परिजनों द्वारा दिया गया था. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. —————————————————————————— शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की अपराह्न 7 बजे अलीनगर इंग्लिश गांव से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया. मामले में पुलिस ने अलीनगर इंग्लिश गांव के रहने वाले मो शाहिद साह के पुत्र मोहम्मद शौकत अली को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शराबी अपने घर में ही नशे की हालत में हो-हंगामा कर रहा था. परिजनों द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. एसआई अमित कुमार द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 272/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. ————————————————– वारंटी गिरफ्तार चानन. स्थानीय थाना पुलिस द्वारा रामपुर में छापेमारी एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि रामपुर गांव में छापेमारी कर वारंटी मोहन मांझी को गिरफ्तार किया गया. ———————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन