ePaper

हमें हर समय करना चाहिए हिंदी का प्रयोग: डीडीसी

Updated at : 14 Sep 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
हमें हर समय करना चाहिए हिंदी का प्रयोग: डीडीसी

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय प्रभात चौक स्थित कार्यालय में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया

विज्ञापन

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मनाया हिंदी दिवस, नवल कंठ पत्रिका का किया विमोचन

लखीसराय. जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय प्रभात चौक स्थित कार्यालय में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने की. कार्यक्रम के दौरान शीला भारती, पंकज भारती, जितेंद्र कुमार आदि द्वारा स्वागत गान एवं अन्य आकर्षक सुमधुर गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुक्त किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश मिश्र पंकज, राम सेवक चौधरी, डॉ संगीता राय, प्रो मनोरंजन कुमार, अरविंद कुमार भारती, मो सैयद इजराफिल, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. अतिथियों द्वारा संगठन द्वारा प्रकाशित नवल कंठ पत्रिका का विमोचन भी किया व सभी कवियों को अंग वस्त्र, रामचरितमानस, गीता पुस्तक, कलम, फाइल, माला आदि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि हिंदी पर हमें गर्व है. जो-जो देश अपनी मातृभाषा को नहीं अपनाया वह गुलामी की ओर चला गया. आज भी रूस के लोग अंग्रेजी नहीं बोलते हैं रसियन बोलते हैं, फ्रांस के लोग फ्रेंच बोलते हैं अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, चीनी लोग चाइनीज बोलते हैं अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, इस तरह से हम लोगों को भी अपनी मातृभाषा पर गर्व होनी चाहिए, हमें हर समय हिंदी का ही प्रयोग करना चाहिए. आज हमारे प्रधानमंत्री जहां कहीं भी विदेश जाते हैं तो हिंदी में ही बोलते हैं यह गौरव का विषय है. वहीं एसडीओ ने कहा कि हिंदी तो हमारी मातृभाषा है. हमने हिंदी से ही प्रतियोगिता परीक्षा पास की है. सभी विकसित देशों में उनकी मातृभाषा में ही इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि की पढ़ाई होती है. यही चीज यहां भी विकसित होनी चाहिए. हिंदी पर हमें गर्व है. हम लोगों को हिंदी का सम्मान करना चाहिए. डॉ संगीता राय, प्रो मनोरंजन कुमार, गोपाल आचार्य बरबीघा, दशरथ प्रसाद महतो, शिवदानी सिंह बच्चन, कामेश्वर यादव, रोहित कुमार, अरविंद कुमार भारती, देवेंद्र आजाद, भोला पंडित, बलजीत कुमार, मो सैयद इजराफिल, राजेश्वरी प्रसाद सिंह, जीवन पासवान मुद्रिका सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद महतो, अवधेश कुमार निराला, अंकित कुमार, अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र पंकज आदि अनेक कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. मौके पर डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, सनोज कुमार, डॉ मनोज कुमार चौधरी, पूर्व प्राचार्य शैलेंद्र प्रसाद सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजकुमार आदि लोगों की खास उपस्थित रही. धन्यवाद ज्ञापन सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन