विश्वकर्मा पूजा : वाहनों की सजावट व प्रसाद वितरण की तैयारी पूरी, बाजारों में रौनक

Updated:
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा : वाहनों की सजावट व प्रसाद वितरण की तैयारी पूरी, बाजारों में रौनक

विज्ञापन

लखीसराय. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाने की तैयारी कर ली गई है. विश्वकर्मा पूजा को लेकर बड़े वाहनों व कारखानों में मूर्ति स्थापित की जाएगी. पूजा को लेकर वाहन चालकों में खुशी की लहर है. वाहन मालिक द्वारा वाहन चालक को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ दिया जा रहा है. विश्वकर्मा पूजा को लेकर नया बाजार व विद्यापीठ चौक के समीप वाहन सजावट सामग्री की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं. वाहन चालक व मालिक वाहनों को सजाने के लिए सामग्री खरीद रहे हैं. विद्यापीठ चौक व गढ़ी बिशनपुर, बाजार समिति, जमुई मोड़, कचहरी रोड सहित अन्य धुलाई व सर्विसिंग सेंटर पर वाहनों की धुलाई के लिए वाहनों की कतार लगी हुई है. विश्वकर्मा पूजा को लेकर संध्या पूजा कर प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. जिसके लिए बाजार की मिठाई दुकानों में बुंदिया नमकीन सेब, फल आदि की भी खरीदारी की जा रही है. वाहन मालिक विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन