शिविर में मुफ्त जांच, दवा व परामर्श का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Mar 2026 6:35 PM

विज्ञापन

शिविर में मुफ्त जांच, दवा व परामर्श का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

विज्ञापन

अभयपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित

पीरीबाजार. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभयपुर के कसवा पंचायत में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं फिजियोथैरेपी शिविर का भव्य आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन उप मुखिया स्वेता कुमारी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव के हर व्यक्ति तक बुनियादी स्वास्थ्य जांच हमेशा आवश्यक होता है. अक्सर जानकारी व संसाधनों के अभाव में ग्रामीण छोटे रोगों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर रूप ले लेते हैं. शिविर का तकनीकी संचालन जीवन धारा मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक के संस्थापक विकास कुमार के नेतृत्व में किया गया. विकास कुमार द्वारा सिजनल बुखार, सर्दी, खांसी, दमा से परेशान मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया. शिविर में न केवल सामान्य रोगों की जांच की गयी, बल्कि आधुनिक फिजियोथेरेपी के माध्यम से नसों व जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को भी परामर्श दिया गया. मौके पर ग्रामीण कन्हैया कुमार, शैलेश कुमार, विक्रम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन