संग्रहालय की कलाकृतियों और आधुनिक प्रदर्शन तकनीक के मुरीद हुए विकास वैभव

बिहार के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और प्रसिद्ध इतिहास प्रेमी विकास वैभव का शुक्रवार को लखीसराय संग्रहालय पहुंचे
लखीसराय बिहार के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और प्रसिद्ध इतिहास प्रेमी विकास वैभव का शुक्रवार को लखीसराय संग्रहालय पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने संग्रहालय की चारों दीर्घाओं का विस्तृत भ्रमण किया और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया. भ्रमण के दौरान संग्रहालय के वरीय तकनीकी सहायक राजेश कुमार ने श्री वैभव को लाली पहाड़ी से प्राप्त दुर्लभ टेराकोटा (मृण्मूर्तियां) और प्राचीन प्रतिमाओं के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया. उन्होंने इन पुरातात्विक अवशेषों के ऐतिहासिक महत्व और उनके कालखंड के बारे में शोधपरक जानकारियां साझा कीं. विकास वैभव ने संग्रहालय में मूर्तियों के आधुनिक डिस्प्ले (प्रकाशन व प्रदर्शन) की सराहना की. उन्होंने तकनीकी सहायक द्वारा दी गयी गहरी और शोधपरक जानकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास से जोड़े रखने में सहायक सिद्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




