14 साल बाद घोसैठ पंचायत में सड़क निर्माण का भूमिपूजन
14 साल बाद घोसैठ पंचायत में सड़क निर्माण का भूमिपूजन
पीरीबाजार. घोसैठ पंचायत में गुरुवार को महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का भूमिपूजन किया गया. यह सड़क पिछले 14 वर्षों से जर्जर थी. इसके निर्माण कार्य की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रयासों के बाद हुई है. यह सड़क देवेंद्र सिंह के घर से शुरू होकर सुरंगा बाबा मंदिर होते हुए दिवेश मेडिकल हॉल तक जायेगी. ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में बनने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर होगी. इसपर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयेगी. भूमिपूजन के मौके पर घोसैठ पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार और घोसैठ पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब थी. सांसद के हस्तक्षेप के बाद ही इसका निर्माण शुरू हो सका है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










