प्रत्येक विद्यालयों में दिया जा रहा दो टैबलेट मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालयों में दिया जा रहा दो टैबलेट मोबाइल

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. बिहार में शिक्षा को बढ़ावा देने और तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने के उद्देश्य से सभी सरकारी विद्यालयों को टैबलेट मोबाइल उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका उद्देश्य है कि शिक्षा में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन में सुधार लाना एवं शैक्षिक गतिविधियों और शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति को सुगम बनाना. मंगलवार को बीआरसी सूर्यगढ़ा में विद्यालय प्रधानों दो-दो को टैबलेट मोबाइल उपलब्ध कराया गया. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता, डाटा ऑपरेटर रौशन कुमार मौजूद रहे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सूर्यगढ़ा शिक्षांचल में कुल 122 विद्यालयों में टैबलेट का वितरण किया जाना है. प्रत्येक विद्यालय में दो टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां कुल 66 प्राथमिक विद्यालय, 38 मध्य विद्यालय व 18 उच्च विद्यालय में टैबलेट दिया जाना है. विद्यालय प्रधानों को टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण भी मिलेगा. इस टैबलेट में केवल ई-शिक्षा कोष ही खुलेगा. टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति प्रत्येक दिन दो बार अपलोड करना है. इसी पठन-पाठन में सहायता के साथ अन्य गतिविधियों में भी सहूलियत होगी. मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय टाल बंशीपुर के विद्यालय प्रधान वरुण कुमार, मध्य विद्यालय मौलानगर के विद्यालय प्रधान जटाशंकर शर्मा, श्री गोविंद उच्च विद्यालय उच्च विद्यालय मानो-रामपुर के विद्यालय प्रधान राजीव रंजन, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खावा राजपुर के विद्यालय प्रधान रूपेश कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय किरणपुर के विद्यालय प्रधान राजाराम सुधांशु, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर के विद्यालय प्रधान शंभू दास आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन