20 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

20 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. मानिकपुर पुलिस ने मानिकपुर से किरणपुर जाने वाली सड़क में 20 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा झपानी निवासी त्रिवेणी महतो के पुत्र नीतीश कुमार व इसी गांव के रहने वाले छत्तीस पासवान के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से शराब लेकर कजरा से किरणपुर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर रविवार की पूर्वाह्न 7:30 बजे पुलिस ने किरणपुर रोड में जांच के क्रम में बाइक सवार दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. एसआइ मनोज कुमार द्वारा मामले को लेकर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 108/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन