कुर्मी चेतना रैली के महानायक सतीश कुमार दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Mar 2026 7:11 PM

विज्ञापन

मननपुर बाजार स्थित बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मननपुर के कार्यालय में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र व अस्थामा तथा कुर्मी चेतना रैली के महानायक स्व. सतीश कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

चानन मननपुर बाजार स्थित बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मननपुर के कार्यालय में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र व अस्थामा तथा कुर्मी चेतना रैली के महानायक स्व. सतीश कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता रघुवीर मंडल ने किया. मौके पर रघुवीर मंडल एवं नवल किशोर महतो ने कहा कि सतीश कुमार जमीनी स्तर का नेता हुआ करते थे. उनकी जितनी भी गुणगान किया जाय कम होगा. उनके क्रियाकलाप से उनके कार्यकर्ता काफी खुश रहते थे. उनके एक आवाज पर सैकड़ों लोगों की हुजूम उमड़ पड़ती थी. उनके निधन से उनके चाहने वालों ने दुख जाहिर किया है. इस अवसर पर यमुना पंडित, रामबिलास राय, सुरेश राम, रामचंद्र महतो, कपिल यादव, श्रवण कुमार, प्रदीप साव, उदय मंडल, प्रकाश मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन