राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. आइसीडीएस कार्यालय में सूर्यगढ़ा में आंगनबाड़ी सेविकाओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीपीओ रीना कुमारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने विस्तार से जानकारी दी. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि 16 सितंबर को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस कार्यक्रम होगा. जबकि 19 सितंबर को अभियान का मॉक अप राउंड होगा. उन्होंने बताया कि एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी सेविका द्वारा कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलानी है. छह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, किशोर एवं 19 वर्ष तक के युवाओं को स्कूलों में एल्बेंडाजोल की खुराक खिलानी है. प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दवा के खुराक की मात्रा, खुराक खिलाने में बरती जाने वाली सावधानी आदि को लेकर निर्देशित किया गया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन 150 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन