विद्यालय प्रधानों एवं नोडल शिक्षक को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

किशोर एवं युवाओं को विद्यालयों में कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी जानी है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा एवं पिपरिया में इसे लेकर विद्यालय प्रधानों एवं नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

सूर्यगढ़ा. शुक्रवार को बीआरसी सूर्यगढ़ा में विद्यालय प्रधानों एवं नोडल शिक्षकों को 16 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. यहां बीइओ कुमारी परिणीता एवं बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक द्वारा इसे लेकर जानकारी दी गयी. 16 सितंबर को राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस कार्यक्रम होना है. जबकि 19 सितंबर को अभियान का मॉकअप राउंड होगा. इस कार्यक्रम में 6 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, किशोर एवं युवाओं को विद्यालयों में कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी जानी है. प्रशिक्षण में बताया गया कि दवा खिलाने के दौरान बच्चों को दवा की कितनी मात्रा दी जायेगी तथा दवा खिलाने में क्या सावधानी बरतनी है. इधर, पिपरिया प्रखंड में वलीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय पाकड़तक में इसे लेकर विद्यालय प्रधानों एवं नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार एवं बीसीएम नुसरत प्रवीण द्वारा कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी गयी.

———————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन