आशा फैसिलिटेटर को भव्या एम आशा ऐप का दिया प्रशिक्षण
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Dec 2025 6:26 PM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आशा फैसिलिटेटर को भव्या एम आशा एप को लेकर प्रशिक्षण दिया गया
सूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आशा फैसिलिटेटर को भव्या एम आशा एप को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक ने बताया कि भव्या एम आशा एप के माध्यम से सभी आशा फैसिलिटेटर को अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य संबंधी डाटा को ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी दी गयी, ताकि डेटा में पारदर्शिता लाया जा सके. प्रशिक्षण का उद्देश्य काम को डिजिटल बनाना और घर-घर सर्वे, टीकाकरण और बीमारियों की स्क्रीनिंग जैसे कार्य की ऑनलाइन निगरानी सुनिश्चित करना है. यहां सभी आशा कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चल रहे पुरुष नसबंदी पखवारा को लेकर सभी आशा फैसिलिटेटर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बीसीएम ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवारा के दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम एक पुरुष मरीज को बंध्याकरण के लिए मोटिवेट कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










