तीन तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान तीन शराब तस्कर सहित सात शराबियों को गिरफ्तार किया है. शराब तस्करों के पास से पुलिस ने देसी व विदेशी शराब भी बरामद की है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान तीन शराब तस्कर सहित सात शराबियों को गिरफ्तार किया है. शराब तस्करों के पास से पुलिस ने देसी व विदेशी शराब भी बरामद की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला में छापेमारी के दौरान उसी मुहल्ले के वार्ड नंबर 13 निवासी कारू चौधरी की पत्नी पूजा देवी को 35.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसी मुहल्ले के रामधनी चौधरी के पुत्र धारो चौधरी को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के किऊल स्टेशन से जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामना गांव से मो. नसीम के पुत्र मो. नियाज को चार लीटर 860 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दोकरिया मोड़ पर छापेमारी के दौरान शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से कजरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अमरीक मांझी के पुत्र नन्हकु कुमार, उसी गांव के दारो मांझी के पुत्र जयराम मांझी व छतीस मांझी, गिरधारी मांझी के पुत्र संजय मांझी, रामस्वरूप मांझी के पुत्र पोलटन मांझी, स्व. जुगल मांझी के पुत्र अशोक मांझी एवं किऊल थाना क्षेत्र के घोसीकुंडी निवासी स्व. रामेश्वर तांती के पुत्र कृष्ण मंडल तांती को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. सभी की मेडिकल जांच के उपरांत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन