तीन तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन शराब तस्कर व पांच शराबी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने जिले अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन शराब तस्कर व पांच शराबी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला के वार्ड नंबर 13 निवासी मनोरंजन पासवान उर्फ पैरू पासवान की पत्नी शर्मिला देवी को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि किऊल थाना क्षेत्र के किऊल स्टेशन से समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राजाराम साह के पुत्र सिकंदर कुमार को 30 लीटर बीयर व बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के पतवारा निवासी प्रदुमन प्रसाद सिंह के पुत्र संजीव कुमार को 36 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर में छापेमारी के दौरान नशे की हालत में तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. सीताबी पासवान के पुत्र प्रदीप कुमार, जमुई जिला के जमुई थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा निवासी रामखेलावन यादव के पुत्र मनोरथ यादव एवं जमुई थाना क्षेत्र के ही काकन वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. जागेश्वर महतो के पुत्र महेश कुमार शामिल है. जबकि बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया में छापेमारी के दौरान पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाचक गांव निवासी राजकुमार साव के पुत्र राजेश कुमार एवं बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर निवासी शिवनंदन मिस्त्री के पुत्र शत्रुधन मिस्त्री को शराब के नशे में पकड़ा गया है. सभी की मेडिकल जांच कराने के उपरांत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन