मवेशियों को जहर देने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Mar 2026 7:07 PM
विज्ञापन
मवेशियों को जहर देने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
बसौनी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो मवेशियों की मौत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के अभयपुर अंतर्गत बसौनी गांव में सोमवार को आपसी विवाद में खूनी संघर्ष व मवेशियों को जहर देकर मारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है व पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.जानलेवा हमला व पशुओं को जहर देने का आरोप
जानकारी के अनुसार, बसौनी निवासी भादो यादव के पुत्र श्याम यादव ने पीरीबाजार थाना में लिखित आवेदन देकर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही विजय साह, राकेश कुमार, गुलाब महतो और सरिता देवी ने मिलकर उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया. इतना ही नहीं, श्याम यादव ने सरिता देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके दो मवेशियों (पशुओं) को जहर दे दिया, जिससे उनकी असमय मौत हो गयी. इस क्रूर कृत्य की खबर फैलते ही इलाके में रोष व्याप्त हो गया.पुलिस की छापेमारी में तीन नामजद दबोचे गये
थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छापेमारी की व तीन नामजद आरोपियों को दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय साह, राकेश कुमार व गुलाब महतो को गिरफ्तार करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी नयी रणनीति बनायी जा रही है.पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
पशुओं को जहर दिये जाने के दावे की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाये हैं. स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ राजेश कुमार द्वारा मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है. डॉ राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि पशुओं की मृत्यु जहर देने से हुई है या किसी अन्य कारण से. रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में नयी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की गयी है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










