सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सामान की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 8:31 PM
अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की सामग्री की चोरी कर ली.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत नंदनामा गांव में सोमवार की रात्रि चोरों ने एक सूने घर को अपना निशाना बनाया. घर के पूरे परिवार के बाहर चले जाने पर अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की सामग्री की चोरी कर ली. जिसका लिखित आवेदन रामगढ़ चौक थाने में दिया गया. पीड़ित नंदनामा ग्राम निवासी अनिल महतो ने अपने लिखित आवेदन में कहा कि घर से पूरा परिवार अपने परिजन के यहां जमुई गया हुआ था. इसी बीच बीते रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये के सोने के आभूषण चेन, कान बाली, कंगन, मांग टीका आदि एवं काशें पीतल के बर्तन सहित पांच लाख रुपये से अधिक के सामान व घर में रखे 45 हजार नकद की चोरी कर ली. इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी भी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










