एलआइसी डीओ कार्यालय में चोरी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Feb 2026 12:07 AM

विज्ञापन

एलआइसी डीओ कार्यालय में चोरी

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा में चोर का चेहरा कैद, टेबल बॉक्स से राशि निकलते दिख रहा चोर

लखीसराय. शहर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की सुबह वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मुहल्ला स्थित एलआईसी के विकास पदाधिकारी के कार्यालय में घुसकर चोरों ने नकद रुपये चुरा लिया. जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मोहल्ला निवासी सह एलआईसी के विकास पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी के आवास में ही उनका कार्यालय संचालित होता है. सोमवार की सुबह एक चोर उनके कार्यालय का खुले दरवाजे से प्रवेश किया एवं टेबल दाराज में रखे 93 हजार 520 रुपये निकालकर पैंट के अंदर चुराकर फरार हो गया. पीड़ित राजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार एवं रविवार के एलआईसी का कलेक्शन की राशि टेबल के दराज में रखा था. जिसे आज सोमवार को जमा करना था. सोमवार की सुबह रोजाना की तरह दरवाजा खुला हुआ था. जिस वजह से चोर कार्यालय में प्रवेश कर राशि चुरा लिया. सीसीटीवी कैमरा से उनका मोबाइल का कनेक्शन है. मोबाइल के स्क्रीन पर देखा जा रहा है कि चोर सुबह चार बजे से ही गली में घूम रहा था. मौका मिलते ही वह घर में प्रवेश कर सभी राशि चुरा लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि चोर की पहचान कर उसे दबोच लिया जायेगा. सीसीटीवी का फुटेज लिया गया है. सीसीटीवी में उसके द्वारा राशि को चुराते साफ दिखाई दिया जा रहा है. राजेश कुमार चौधरी के आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन