नप एनजीओ के सफाई कर्मियों ने शहर के मुख्य सड़क को चार घंटे तक रखा जाम

Updated:
विज्ञापन

नप एनजीओ के सफाई कर्मियों ने शहर के मुख्य सड़क को चार घंटे तक रखा जाम

विज्ञापन

लखीसराय. नगर परिषद के एनजीओ के तहत कार्य करने वाले साफ-सफाई कर्मियों ने मंगलवार की सुबह मानदेय बढ़ाने एवं वर्दी की मांग को लेकर शहर के बीचोबीच स्थित केआरके हाई स्कूल के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को कोर्ट एवं समाहरणालय जाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. साफ सफाई कर्मी सुबह साढ़े सात बजे झाड़ू आदि लेकर बीच सड़क पर ही बैठ गये. जिसके कारण दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गयी. सफाई कर्मियों द्वारा मानदेय बढ़ाने एवं वर्दी की मांग की जा रही थी. जाम के नेतृत्व कर रहे माले नेता संजय अनुरागी ने कहा कि नप सफाई कर्मियों का शोषण किया जा रहा है. श्रम अधिनियम के तहत भी इन्हें मजदूरी नहीं दिया जा रहा है. सिर्फ मजदूरी बढ़ाने का आश्वासन दिया जाता है. मजदूरों को अभी तक वर्दी भी नहीं दी गयी है. जिसके कारण ही मजदूर अपने हक के लिए सड़क जाम किये हैं. सड़क जाम पर बैठे सफाई कर्मियों द्वारा डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे. सफाई कर्मी जब तक मानदेय नहीं बढ़ाया जायेगा तब तक सड़क को जाम रखने वाली बात कह रहे थे. वर्तमान में सफाई कर्मियों को 435 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता है. जिसमें 55 से 60 रुपये प्रतिदिन पीएफ के लिए काट लिया जाता है. वहीं सफाई कर्मियों की मांग को लेकर एनजीओ के सुपरवाइजर हिमांशु कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों को प्रतिदिन मानदेय दिया जाता है. तीन सितंबर को ही उनका सफाई का कार्य का समय सीमा समाप्त हो चुका है. तीन सितंबर के बाद उनसे एक्सटेंशन पर कार्य लिया का जा रहा है. टेंडर भी निकल चुका है. ऐसे में वह इस समय कोई फैसला नहीं ले सकते हैं. वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार एवं कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार पहुंचकर सफाई कर्मियों को समझा-बुझाकर कर जाम स्थल से हटाया. लगभग साढ़े 11 बजे तक जाम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन