नदी में डूबने की बात सुन सदमे में थे परिजन, ढाई घंटा बाद घर लौट आया युवक

Updated:
विज्ञापन

नदी में डूबने की बात सुन सदमे में थे परिजन, ढाई घंटा बाद घर लौट आया युवक

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. निस्ता गांव में रविवार की रात तब गम का माहौल खुशी में तब्दील हो गया जब नदी में 20 वर्षीय स्थानीय युवक के डूबने की खबर सुनकर गमजदा परिजन के समक्ष युवक सकुशल वापस घर लौट गया. परिजनों का क्रंदन खुशी में तब्दील हो गया. दरअसल रविवार की देर शाम सात बजे गांव में खबर फैल गयी कि निस्ता गांव के रहने वाले प्रकाश यादव का 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार गांव के पास ही नदी में डूब गया. सूचना फैलते ही गांव के पास नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. मामले की सूचना सूर्यगढ़ा पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष भगवान राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. ग्रामीण घंटों नदी में लापता युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि नदी में बचाओ बचाओ के चिल्लाने की आवाज आयी. जब तक युवक की मदद की जाती युवक नदी में लापता हो गया. ढाई घंटे बाद ग्रामीणों को आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. जब उन्होंने देखा कि जिस युवक की नदी में डूबने की आशंका थी वह सकुशल गांव वापस आ गया. ग्रामीणों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है.

लापता युवक ने घर पहुंच दी घटना की जानकारी

लापता युवक छोटू कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि उसके साथ मारपीट हुई थी. जिसकी वजह से वह निस्ता गांव से लगभग पांच सौ मीटर से अधिक दूर सूर्यगढ़ा नगर परिषद के जकड़पुरा नीरपुर गांव में नदी में कूद गया. वहां से वह पानी में तैरता हुआ निस्ता गांव के समीप पहुंचा. लापता युवक ने बताया कि उसने ही नदी में बचाने बचाने की आवाज लगायी. बाद में हुआ नदी में गोता लगाकर नदी की दूसरी ओर दियारा साइड चल गया. वहां से वह थोड़ी देर बाद वापस गांव लौटा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन