14 सितंबर को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे शिक्षक

14 सितंबर को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे शिक्षक
लखीसराय. पटना के रवींद्र भवन में 14 सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान को लेकर रविवार को वार्ड दो स्थित ब्राइट वे पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लगभग 50 की संख्या में निजी विद्यालय के शिक्षक पटना के रवींद्र भवन हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे. बैठक में ब्राइट वे पब्लिक स्कूल के निदेशक अमरजीत कुमार द्वारा सभी विद्यालय संचालकों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही भेंट स्वरूप कलम देकर सम्मानित किया. मौक पर जिला सचिव रंजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, राजेश कुमार चेतन्य, जिला प्रभारी राजेश शर्मा संयुक्त सचिव अशोक कुमार, मदन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, पिंटू गुप्ता, सलाहकार समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार अंबेषठा, सलाहकार समिति उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सूर्यगढा प्रखंड अध्यक्ष टीजो थॉमस, उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू कुमार, हलसी प्रखंड अध्यक्ष रिंकी कुमार, चानन प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार सहित दीनानाथ पांडेय, गौतम गोविंदा, नीरज कुमार, भूपेंद्र कुमार, विदेशी कुमार, ओम कुमार सहित दर्जनों निजी विद्यालय संचालक उपस्थित हुए. अंत में जिला सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




