प्रतिभा चयन परीक्षा में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के 1893 में अमेरिका के शिकागो में दिये गये ऐतिहासिक भाषण की 132वीं स्मृति दिवस पर भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था तथा भारत में निर्वाचन की प्रक्रिया विषय पर आधारित प्रतिभा चयन परीक्षा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था तथा भारत में निर्वाचन प्रक्रिया से विषय पर छात्रों ने दी परीक्षा

लखीसराय. समाहरणालय स्थित खेल भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के 1893 में अमेरिका के शिकागो में दिये गये ऐतिहासिक भाषण की 132वीं स्मृति दिवस पर भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था तथा भारत में निर्वाचन की प्रक्रिया विषय पर आधारित प्रतिभा चयन परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कुल 206 छात्र-छात्राएं दो-दो छात्रों के युगल समूह में शामिल हुए. प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया लखीसराय के तकनीकी सहयोग से आयोजित प्रतिभा चयन परीक्षा का संचालन जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षक सह मंच के सचिव पीयूष कुमार झा ने किया. कक्षा छह से आठ के समूह में 52 ग्रुप तथा कक्षा नौ से 12 के समूह में 51 ग्रुप में शामिल कुल 206 छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान व राजव्यवस्था तथा भारत में निर्वाचन प्रक्रिया पर आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर दी. डीएम मिथिलेश मिश्र ने भी प्रतिभा चयन परीक्षा का निरीक्षण किया तथा छात्रों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया के संबंधित संवाद किया. इस अवसर पर प्रतिभा चयन एकता मंच की टीम द्वारा डीएम के लखीसराय जिले में एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर स्मृति चिन्ह,चादर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक बासुकीनाथ सिंह, शिक्षक शशांक शेखर, गोविंद कुमार, देवव्रत, बबीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, मौसम कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौसम खराब रहने एवं बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन