हावड़ा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन का मननपुर स्टेशन पर ठहराव हुआ शुरु

Updated:
विज्ञापन

सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की पहल रंग लायी और मननपुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्रारंभ हो गया. ट्रेन के ठहराव मिलने से लोगों ने खुशी जतायी और इसके लिए मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बधाई दी.

विज्ञापन

पहले दिन ठहराव मिलने पर दैनिक यात्री संघ के द्वारा ड्राइवर व गार्ड को माला पहना खिलाई गयी मिठाई चानन. क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की पहल रंग लायी और मननपुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्रारंभ हो गया. ट्रेन के ठहराव मिलने से लोगों ने खुशी जतायी और इसके लिए मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बधाई दी. बता दें कि कोरोना काल के बाद कई ट्रेनों का ठहराव उठा लिया गया था. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन ठहराव की मांग की थी और उनकी बात को ध्यान में रखते हुए रेलमंत्री के द्वारा ठहराव दिया गया था. जिसके बाद बुधवार की सुबह ट्रेन के मननपुर पहुंचने पर बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मननपुर के तमाम पदाधिकारी एवं आम जनता ने स्टेशन पहुंच कर ड्राइवर एवं गार्ड को फुल माला पहना कर मुंह मीठा करवाया गया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष यमुना पंडित, प्रदेश महासचिव सत्यप्रकाश उर्फ संजय महाराज, संघ के संरक्षक प्रताप पासवान, उपकोषाध्यक्ष रंजीत मोदी, सचिव नागेश्वर पासवान, बबीता देवी, नीतीश कुमार, अशोक यादव, ललन शर्मा, उमेश मालाकार, शंभू साव, सुरेंद्र राम, रजनीश कुमार, डॉ संजय कुमार, अमरजीत कुमार, बजरंगी साव, आदि उपस्थित थे. वहीं मुखिया दीपक सिंह, मुखिया डब्लू पासवान, मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय, किशोर कुमार, गणेश रजक, मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, मिथलेश यादव, बबलू मंडल, धनंजय पटेल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन