20 मार्च तक चलेगा बंध्याकरण पखवारा

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 12 Mar 2026 6:33 PM

विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस बैठक में छह मार्च से 20 मार्च तक चलने वाले बंध्याकरण पखवारा को लेकर सभी आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को बंध्याकरण के लिए शिविर में लाने का निर्देश दिया गया. पुरुष बंध्याकरण पर विशेष जोर दिया गया. योग्य दंपति को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी गयी. एमडीए की दवा से वंचित लोगों को दवा खिलाने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन