पानी भरे गड्ढे में डूबने से सफाई कर्मी की मौत
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के टाल क्षेत्र के अंतर्गत बीरूपुर थाना क्षेत्र के बाबा भीमसेन स्थान के पास रविवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी
विज्ञापन
बीरूपुर के बाबा भीमसेन स्थान के पास की घटना
बड़हिया.
प्रखंड के टाल क्षेत्र के अंतर्गत बीरूपुर थाना क्षेत्र के बाबा भीमसेन स्थान के पास रविवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तुरकैजनी गांव के रहने वाले 53 वर्षीय सफाई कर्मी संजय महतो के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय महतो शौच के लिए घर से निकला था. इसी दौरान जानपुर जाने वाली सड़क पर बाबा भीमसेन स्थान के पास उसका पैर फिसल गया और वे पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे. बाहर निकलने का प्रयास असफल होने पर पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. बीरूपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक संजय महतो ऐजनीघाट पंचायत के वार्ड संख्या सात में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे. घर के इकलौते कमाऊ सदस्य होने के कारण उनकी असमय मौत से परिवार पर गहरा संकट आ गया है. स्वच्छता सुपरवाइजर धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










