पेंशनधारियों को मिला बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री ने डीबीटी से भेजे 1263.95 करोड़

Updated:
विज्ञापन

बिहार के पेंशनधारियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा की छह योजनाओं के अंतर्गत कुल 1.13 करोड़ लाभुकों के बैंक खातों में 1263.95 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गयी.

विज्ञापन

लखीसराय के 1.13 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचा 12.66 करोड़ रुपये400 से बढ़ाकर 1100 रुपये हुई मासिक पेंशन, पेंशनधारियों ने जताया आभारलखीसराय. बिहार के पेंशनधारियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा की छह योजनाओं के अंतर्गत कुल 1.13 करोड़ लाभुकों के बैंक खातों में 1263.95 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गयी.

इस अवसर पर जिले में भी लाइव वेबकास्टिंग के जरिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान जिले के एक लाख 13 हजार 745 पेंशनधारियों को एक साथ 12.66 करोड़ रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गयी. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की. वहीं जिलाधिकारी श्री मिश्र व वरिष्ठ पेंशनधारकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार राज्य के सभी वंचित और कमजोर वर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है. इस बढ़ोतरी से पेंशनधारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से अधिक आर्थिक सहयोग मिल सकेगा.

कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों ने साझा किया अनुभव

कार्यक्रम में मौजूद पेंशनधारियों ने कहा कि पहले मिलने वाली 400 रुपये की राशि से जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं. अब बढ़ी हुई पेंशन 1100 राशि से घर-गृहस्थी चलाने में बड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा.

मौके पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीना नैंसी मुर्मू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वंदना पांडे सहित कई पदाधिकारी और कोषांग के कर्मी मौजूद रहे. सभी ने मुख्यमंत्री के इस कदम को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन