किऊल रोड में धीमी गति से हो रहे नाला का निर्माण से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

पिछले कई माह से किऊल रोड में नाला निर्माण का कार्य राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. लोग बड़ी मुश्किल से अपने दुकान चला रहे हैं.

विज्ञापन

धूल एवं कीचड़ से राहगीरों को होती है परेशानी

किऊल स्टेशन जाने में लोगों के कपड़े खराब होने का बना रहता है भय

लखीसराय. पिछले कई माह से किऊल रोड में नाला निर्माण का कार्य राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. लोग बड़ी मुश्किल से अपने दुकान चला रहे हैं. नाला निर्माण का कार्य धीमी गति से होने के कारण सड़क कीचड़ में सना हुआ रहता है. जिसके कारण लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा हो रहा है. नाला का निर्माण कार्य पिछले जून के अंतिम सप्ताह में ही शुरू कर दिया गया है. किऊल सड़क के दोनों तरफ सात सात सौ मीटर नाला निर्माण कराया जाना है, लेकिन अभी तक एक तरफ का भी नाला का निर्माण नहीं कराया गया है. जबकि नाला निर्माण का लगभग सभी कार्य मशीनरी के द्वारा ही कराया जा रहा है. गड्ढे की खुदाई, अतिक्रमण आदि जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है. जबकि मिट्टी एवं मलवा हटाने का कार्य ट्रैक्टर से किया जा रहा है. वहीं मशाला भी मिक्सचर मशीन से ही बनायी जा रही है. बावजूद इसके नाला निर्माण में विलंब हो रहा है. नाला निर्माण कार्य के लिए गड्ढा खुदाई के बाद हल्की बारिश में भी सड़क कीचड़ में सन जाती है. जिससे की राहगीरों के कपड़े पर छींटे पड़ने का भय बना हुआ रहता है. किऊल स्टेशन जाने के लिए यह एक मात्र रास्ता है. जिस रास्ता से किऊल होकर लोग चानन भी जाते हैं. फिलहाल नाला निर्माण के लिए कराये गये गड्ढे से स्थानीय दुकानदार का भी धंधा चौपट हो रहा है. दुकानदार आशीष कुमार ने बताया की गड्ढे के कारण उनके दुकान पर महिला, बच्चा एवं बुजुर्ग नहीं पहुंच रहे हैं. गड्ढे गहरा होने के कारण इसमें गिरने का भय बना हुआ रहता है. व्यवसायी शंभू कुमार ने बताया की उनका दूध का बिजनेस है. प्रतिदिन बच्चे, बूढ़े दूध लेने आते हैं, लेकिन गड्ढा हो जाने से परेशानी हो रही है.

बोले अधिकारी

पथ निर्माण विभाग लखीसराय के सहायक अभियंता ध्रुव कुमार ने बताया कि नाला निर्माण कराये जाने की समय सीमा 26 फरवरी 2026 है. सड़क के किनारे अतिक्रमण होने की वजह से कार्य में परेशानी आ रही है, जिसके कारण कार्य में धीमी गति हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन