व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी, 13 बेंचों का गठन

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 13 Mar 2026 6:10 PM

विज्ञापन

लखीसरायराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, शनिवार को लखीसराय के व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन होने जा रहा है

विज्ञापन

लखीसराय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, शनिवार को लखीसराय के व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, विधानंद सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सुचारू कामकाज के लिए कुल 13 बेंचों का गठन किया गया है. जिसमें बेंच नंबर एक पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, बेंच नंबर दो पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) राजीव कुमार मिश्रा, बेंच नंबर तीन पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (पंचम) राजन कुमार, बेंच नंबर चार पर एसीजेएम प्रथम रंजीत कुमार सोनू, बेंच नंबर पांच पर एसीजेएम तृतीय कुमारी ज्योत्सना, बेंच नंबर छह से 13 में कुंदन कुमार गुप्ता, शिप्रा कुमारी, गजाला सबीहा, मो. फहद हुसैन, शहजादी नाज, मनीष कुमार, आकांक्षा कुमारी और सुमित कुमार सुमन के नेतृत्व में टीमें कार्य करेंगी. इन मामलों का होगा निपटारा: इस लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल तीन हजार 659 कोर्ट केस और लगभग 10 हजार 812 प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित किया गया है. मुख्य रूप से शमनीय आपराधिक मामले, 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामले, बिजली, पानी और टेलीफोन बिल विवाद, बैंक ऋण वसूली और श्रम विवाद, वैवाहिक विवाद और अन्य सिविल मामले शामिल हैं. पक्षकारों के लिए विशेष सुविधाएं: अदालत परिसर में आने वाले पक्षकारों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा और पेयजल की उचित व्यवस्था की गयी है. साथ ही, सहायता के लिए हर बेंच पर पैरा लीगल वॉलंटियर और अधिवक्ता सदस्यों को नियुक्त किया गया है. प्राधिकार ने सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का सरल और सुलभ प्रक्रिया के माध्यम से स्थायी समाधान करायें.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन