ePaper

लखीसराय में एनडीए की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, बड़हिया में हुई बैठक

Updated at : 16 Sep 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय में एनडीए की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, बड़हिया में हुई बैठक

लखीसराय में एनडीए की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, बड़हिया में हुई बैठक

विज्ञापन

फोटो संख्या 05- बैठक में उपस्थित एनडीए कार्यकर्ता बड़हिया. 20 सितंबर को लखीसराय केआरके मैदान में प्रस्तावित एनडीए की बैठक की तैयारी को लेकर मंगलवार को नगर स्थित कोठारी चौक मोहन मार्केट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल जी ने किया. बैठक में जदयू, भाजपा और लोजपा समेत एनडीए के सभी घटक दलों के मंडल एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया. इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा एनडीए को मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की. बैठक में सैकड़ों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिसमें प्रमुख रूप से उपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश सिंह, रामप्रवेश सिंह, नगर महामंत्री अमित कुमार, जिला महामंत्री अमित कुमार रमन, कमलधार जी, राजेश कुमार, चुनचुन जी, लाजपाल, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, राजेंद्र दास, महेश कुमार, विनीत कुमार, राहुल कुमार, प्रणाम नाथ, जदयू नगर अध्यक्ष संजय कुमार, चंदन कुमार, राम कुमार, धनंजय कुमार, अंजनी कुमार, मदन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामविलास पासवान, नगर अध्यक्ष कृष्ण जी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन