ePaper

मुंगेर में लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारी

Updated at : 03 Jun 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारी

मुंगेर लोकसभा चुनाव का मतगणना चार जून को किया जाना है. जिसको लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है, मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

लखीसराय. मुंगेर लोकसभा चुनाव का मतगणना चार जून को किया जाना है. जिसको लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है, मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगा. इसके लिए लखीसराय जिला से सोमवार को जिला प्रशासन की टीम मुंगेर के लिए रवाना हो चुकी है. जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार को सुबह से मतगणना को लेकर सोमवार से ही शुरू कर दिया जायेगा. यही कारण है कि बाढ़, लखीसराय, मोकामा के जिला प्रशासन की टीम को सोमवार की सुबह मुंगेर बुलाया गया है. मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू किया जायेगा. नौ बजे सुबह से रुझान आना शुरू हो जायेगा. वहीं दोपहर बाद जीत-हार की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगेगी और शाम तक मतगणना का रिजल्ट आने की संभावना है.

मतगणना को लेकर पूरे शहर, कस्बा एवं गांव में है चर्चा

मतगणना को लेकर पूरे शहर, कसबा एवं गांव में जीत-हार की पूरी तरह चर्चा बनी हुई है. एक तरफ राजद की उम्मीदवार को जीत पक्की होने की बात को लेकर उनके पूरी तरह आश्वस्त होकर लोगों को किस-किस जाति का वोट उनके उम्मीदवार को मिला है यह बताकर लोगों को अलग अलग तर्क दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ जदयू प्रत्याशी की जीत उनके समर्थकों द्वारा पक्की बतायी जा रही है. कुछ लोगों के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि चार जून के दोपहर बाद किसकी हार और किसकी जीत होगी यह फाइनल हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन