सूर्यगढ़ा में 142 तथा घोसैठ में 63 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की जांच
सूर्यगढ़ा में 142 तथा घोसैठ में 63 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की जांच
सूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर महिला चिकित्सक डॉ सीमा भारती ने कुल 142 गर्भवती महिलाओं की जांच की. इस दौरान महिलाओं को पोषणयुक्त आहार लेने, समय-समय पर जांच कराने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी. साथ ही शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किये गये. जांच के बाद प्रत्येक महिला को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी तथा ओआरएस की गोलियां प्रदान की गयी. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहते हैं. शिविर को सफल बनाने में एएनएम साक्षी कुमारी, ममता कुमारी, ज्योति कुमारी एवं अंजलि कुमारी ने सहयोग किया. इधर, घोसैठ हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र में आयोजित एएनसी जहां शिविर में चिकित्सक डॉ मधुमिता मंडल द्वारा 63 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पर्व की जांच की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










