प्रशिक्षणरत सिपाहियों को साइबर अपराध संबंधी दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को इंडोर क्लास के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाही को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को इंडोर क्लास के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाही को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गयी. पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अजीत प्रताप सिंह द्वारा इसे लेकर प्रशिक्षणरत सिपाहियों को विस्तृत जानकारी दिया गया. प्रशिक्षु सिपाहियों को साइबर क्राइम के विभिन्न मामलों की जानकारी देते हुए आये दिन आने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. उन्हें बताया गया कि इन समस्याओं का समाधान किस प्रकार किया जाना है. बताया गया कि साइबर फ्रॉड का मूल कारण या लालच से शुरू होता है. साइबर अपराधी लोगों को एपीके फाइल का लिंक, लॉटरी फंसने की भ्रामक सूचना, टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट, डिजिटल पेमेंट, कस्टमर केयर का फर्जी नंबर, बिजली विभाग के नाम पर कॉल कर 125 यूनिट मुक्त बिजली देने के नाम पर फर्जी सत्यापन, डिजिटल अरेस्ट, अंजान द्वारा वीडियो कॉल, फर्जी पुलिस या सीबीआई बनकर, ड्रग कस्टम इंस्पेक्टर आदि बनाकर लोगों को झांसा देकर उन्हें साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे मामले में लोग कैसे बच सकते हैं इसे लेकर जानकारी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन